
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में अभी भी कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य संबंधित सामग्री का निर्माण करती है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मजदूर काम पर पहुंचे थे।
Published: undefined
बताया जा रहा है कि विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट हिल गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
जानकारी के अनुसार धमाके के समय यूनिट में लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद परिसर में भीषण आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। अफरा-तफरी के बीच कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Published: undefined
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बचाव दल फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है।
प्रशासन ने पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
Published: undefined
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी घायल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एसबीएल कंपनी के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कंपनी में फायर सिस्टम को लेकर भी क्या सावधानी रखी गई थी, इसकी भी जानकारी की जा रही है। फायर ब्रिगेड भी इस मामले की जांच कर सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined