हालात

महाराष्ट्र: रायगढ़ में एक रसायन कारखाने में विस्फोट, 2 श्रमिकों की मौत और चार मजदूर घायल

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया, ''रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ था।'' उन्होंने बताया कि भंडारण टैंक में विस्फोट होने से उस वक्त वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 110 किलोमीटर दूर रोहा कस्बे के धातव एमआईडीसी स्थित 'साधना नाइट्रो केम लिमिटेड' कारखाने में पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे विस्फोट हुआ था।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया, ''रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ था।'' उन्होंने बताया कि भंडारण टैंक में विस्फोट होने से उस वक्त वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए।

घर्गे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटनास्थल पर अभियान जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • पीएम के 'अस्पष्ट' और सरसरे भाषण से परिसीमन को लेकर असमंजस में राज्य, अहम सवालों को अनदेखा कर गए मोदी

  • ,
  • प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं प्रधानमंत्री, सरकार धोखाधड़ी...