हालात

महाराष्ट्र: नए कोरोना मामलों को लेकर इन इलाकों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, इन देशों से आने वालों पर भी सख्ती

कोरोना के नए मामलों को देखते हुए अब महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही, यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना के नए मामलों को देखते हुए अब महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही, यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन रहने के आदेश जारी किए गए हैं। जबकि, अन्य देशों से वापस आने वालों को घर के अंदर क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

आपको बता दें, महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,811 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,96,518 तक पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण 98 और लोगों की जान जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 48,746 हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो