हालात

महाराष्ट्र: नांदेड़ में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार केa चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

यह घटना नांदेड़ के मुदखेड़ तालुका के जलाला गांव की बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, लखे परिवार के दो नाबालिग बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से हुई दुर्घटना। बच्चों की मौत को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

वहीं, इसी परिवार के माता-पिता के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर यह मामला भी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या का मामला तो नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और हाल की गतिविधियों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि इस दर्दनाक घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

नांदेड़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरद और मुदखेड़ पुलिस स्टेशन की सीमा में यह घटना हुई है और दोनों ही थानों की टीमें संयुक्त रूप से जांच में लगी हुई हैं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट सामने नहीं आ जातीं, तब तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस तरह हुई मौत से स्तब्ध हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध