हालात

महाराष्ट्रः मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने अनशन खत्म किया, बोले- समुदाय को ठेस पहुंचाने वालों से निपटेंगे

जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मराठा समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है। जरांगे ने कहा कि हम उन लोगों से निपटेंगे जिन्होंने मराठा समुदाय को ठेस पहुंचाई है।

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने अनशन खत्म किया, बोले- समुदाय को ठेस पहुंचाने वालों से निपटेंगे
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने अनशन खत्म किया, बोले- समुदाय को ठेस पहुंचाने वालों से निपटेंगे फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया।जरांगे का आरक्षण की मांग को लेकर इस साल यह छठा अनशन था।

जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मराठा समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया है। जरांगे ने कहा, ‘‘हम उन लोगों से निपटेंगे जिन्होंने मराठा समुदाय को ठेस पहुंचाई है।’’

इस साल फरवरी में महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया था, जिसमें मराठा समुदाय को शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। लेकिन, जरांगे ओबीसी श्रेणी के तहत समुदाय को आरक्षण देने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?