हालात

महाराष्ट्र: पुणे में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, 5 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

पुणे में आग वाली जगह पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। राहत-बचाव काम जारी है। आग में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में पुणे के उरुली देवची गांव में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने से पांच मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं आग से कई मजूदर झुलस घए हैं। गोदाम में आग गुरुवार तड़के लगी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव काम जारी है। आग में झुलसे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

खबरों के मुताबिक, गुरुवार सुबह जिस वक्त कपड़े के गोदाम में आग लगी उस वक्त मजबूर एक कमरे में सोए रहे थे। आग लगने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशान और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म