हालात

महाराष्ट्र में BJP के लिए सभी संभावनाएं खत्म! शिवसेना बोली- अब भगवान इंद्र की गद्दी भी BJP दे तो नहीं मंजूर

महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा इस सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 5 सालों तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। राउत ने कहा है कि शिवसेना के सीएम पर सबकी सहमति बनी है और पांच साल तक शिवसेना की ही मुखमंत्री रहेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान आया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब अगर भवान इंद्र की गद्दी भी बीजेपी पेश करती है तो भी हम उसके साथ नहीं जाएंगे। संजय राउत के इस बयान के साथ ही महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए लगभग सारी संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में 5 सालों तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। राउत ने कहा है कि शिवसेना के सीएम पर सबकी सहमति बनी है और पांच साल तक शिवसेना की ही मुखमंत्री रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि उद्धव ठाकरे मख्यमंत्री बनें।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के बीच आज आखिरी दौर की चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि तीनों पार्टियों की होने वाली इस बैठक के बाद सरकार गठन को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

इससे पहले गुरुवार रात को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और उनके पिता उद्धव ठाकरे एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात में शिवसेना नेता संजय राउत और एनसीपी नेता अजित पवार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Nov 2019, 10:59 AM IST

  • कर्नाटक: कैब ड्राइवर ने क्यों उतारा एक के बाद एक परिवार के 7 लोगों को मौत के घाट? पूछताछ में खुद किया खुलासा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मोदी के मंत्री के बयान पर राहुल गांधी का हमला, बोले- वोटर ID से तय होगा योजनाओं का लाभ तो छिन जाएंगे अधिकार

  • ,
  • ओबीसी क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, संशोधन याचिका खारिज, वेतन आय को लेकर फैसला बरकरार

  • ,
  • 'पीएम2.5 के सुरक्षित मानकों में बदलाव जरूरी, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में हो सुधार', कांग्रेस की सरकार से मांग

  • ,
  • 'BJP को हमदर्दी कार्ड वाला खेल बंद करना चाहिए', राज ठाकरे ने 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च का उड़ाया मजाक