हालात

प्रतिमाओं के तोड़े जाने का सिलसिला जारी, अब राजस्थान में तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति 

राजस्थान के राजसमंद में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़कर अज्ञात लोगों ने उसका एक हिस्सा पास में ही फेंक दिया। पुलिस ने प्रतिमा के हिस्से को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया राजस्थान के राजसमंद में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमाओं को तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला राजस्थान के राजसमंद में सामने आया है। यहां नाथद्वारा तहसील रोड पर अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया।

Published: undefined

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को तोड़कर उसका एक हिस्सा पास में ही फेंक दिया था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा के हिस्से को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई है। इससे पहले केरल के कन्नूर में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। हाल ही में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद, आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने का मामला सामने आ चुका है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी