हालात

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा, सेरसी से धाम आ रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

सेरसी से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केदारनाथ धाम में आज बड़ा हादसा होने से टल गया, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, "हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।" हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई।

पायलट कल्पेश के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में इस समय नौ हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मक्का के पास ड्रोन अटैक पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा- मुसलमानों के लिए अहम पवित्र शहर

  • ,
  • विजय पाटिलः राम के निधन के बाद भी रामलक्ष्मण जोड़ी को रखा जीवित, अपने हिट संगीत से दुनिया को बनाया दीवाना

  • ,
  • खेल: एशियाई खेलों से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका और लालबागचा राजा का दर्शन करने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

  • ,
  • एमपी में बदहाल है शिक्षा व्यवस्था: कांग्रेस ने स्कूल छोड़ने की दर और शिक्षकों की खाली पोस्ट को लेकर उठाए सवाल

  • ,
  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय