हालात

गुजरात के बनासकाठा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल

कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्टरी का पूरा 'स्लैब' ढह गया। फैक्टरी से 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चार लोग घायल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढहने से 13 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना डीसा कस्बे के पास स्थित इकाई में हुई।

कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे फैक्टरी का पूरा 'स्लैब' ढह गया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी से 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चार लोग घायल हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

Published: undefined

डीसा की उपमंडल मजिस्ट्रेट नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए।

पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस दौरान विस्फोट हुआ उस समय फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी परिसर में रहते थे और वे भी मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझा दी है तथा मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

अधिकारियों के अनुसार डीसा नगरपालिका के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...