हालात

दिल्ली के अस्पताल में बड़ा हादसा, पानी की टंकी के अंदर करंट लगने से इंजीनियर, दो प्लंबर की मौत

घटना तब हुई जब तीनों मोटर ठीक करने के लिए टैंक के अंदर गए थे। मृतकों की पहचान साहिबाबाद निवासी सर्वेश कुमार (59), हस्तसाल गाँव निवासी कुंवर पाल (40) और रमन (20) के रूप में हुई है। सर्वेश पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जबकि अन्य दो प्लंबर थे।

दिल्ली के अस्पताल में पानी की टंकी के अंदर करंट लगने से इंजीनियर और दो प्लंबर की मौत
दिल्ली के अस्पताल में पानी की टंकी के अंदर करंट लगने से इंजीनियर और दो प्लंबर की मौत फोटोः IANS

राजधानी दिल्ली के बाहरी दिल्ली इलाके के एक स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे हंगामा मच गया। अस्पताल परिसर में एक पानी की टंकी के अंदर बिजली का करंट लगने से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

Published: undefined

मृतकों की पहचान साहिबाबाद निवासी सर्वेश कुमार (59), हस्तसाल गाँव निवासी कुंवर पाल (40) और रमन (20) के रूप में हुई है। सर्वेश पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जबकि अन्य दो प्लंबर थे। घटना तब हुई जब तीनों मोटर ठीक करने के लिए टैंक के अंदर गए थे। हालाँकि, सटीक घटनाक्रम अभी तक ज्ञात नहीं है।

Published: undefined

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार दोपहर 2:48 बजे को रणहौला थाने में विकास नगर के कमांडर अस्पताल में करंट लगने की घटना में फंसे लोगों की सूचना मिली थी।अधिकारी ने कहा कि एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया, जिसने अस्पताल परिसर के अंदर पानी की टंकी में तीन लोगों को मृत पाया। डीसीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।"

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की उठाई मांग, लोकसभा-राज्यसभा 9 मार्च तक स्थगित

  • ,
  • अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की मुश्किलें बढ़ी, साकेत कोर्ट ने सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, ED को भी भेजा नोटिस

  • ,
  • IND vs PAK: 'जब वह रुके तो बस...', पाक स्पिनर तारिक के खिलाफ अश्विन ने बनाया खतरनाक प्लान, बताया कैसे बनेगा काम

  • ,
  • झारखंडः हजारीबाग के गांव में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

  • ,
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, शराब समझकर बर्तन धोने का केमिकल पीया, तीन महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत