हालात

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बड़ा हादसा, मकान में आग लगने से नाबालिग की मौत, परिवार के चार सदस्य झुलसे

मृतक की पहचान 16 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। उसके पिता लक्ष्मी मंडल (42), मां अनीता मंडल (40) और भाई सन्नी (22) तथा दीपक (20) झुलस गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

दक्षिणपश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से 16 साल लड़के की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार तड़के तीन बजकर 22 मिनट पर शनि बाजार रोड पर स्थित एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि शुरुआत में ऐसा संदेह था कि गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी लेकिन सिलेंडर सुरक्षित पाया गया, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी।

मृतक की पहचान 16 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। उसके पिता लक्ष्मी मंडल (42), मां अनीता मंडल (40) और भाई सन्नी (22) तथा दीपक (20) झुलस गए हैं। लक्ष्मी, अनीता और दीपक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि सन्नी का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सन्नी की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी मंडल माली के रूप में काम करता है और उसका परिवार इस रिहायशी इमारत में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया है और आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP और ABVP हार रही है DUSU चुनाव', पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा बोले- यह उनके कामों का नतीजा

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू