हालात

गुजरात में बड़ा हादसा: दवा फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट, लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की मौत, 20 मजदूर घायल

भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया, “फैक्टरी के अंदर एक बॉयलर में धमाका होने से भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्टरी की पूरी इमारत ढह गई। दो कर्मचारी अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के भरूच जिले में एक दवा फैक्टरी में बॉयलर फटने और उसके बाद लगी आग में कम से कम दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के सायखा इलाके में स्थित फैक्टरी में हुआ।

भरूच के जिलाधिकारी गौरांग मकवाना ने बताया, “फैक्टरी के अंदर एक बॉयलर में धमाका होने से भीषण आग लग गई।” उन्होंने कहा कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। मकवाना ने बताया, “विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्टरी की पूरी इमारत ढह गई। अधिकांश कर्मचारी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन दो कर्मचारी अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई। आग बुझाने के बाद उनके शव मलबे से बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में लगभग 20 कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं।”

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें घटनास्थल की विस्तृत जांच कर रही हैं, क्योंकि कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि विस्फोट के बाद एक व्यक्ति लापता है और संभवतः इमारत के भीतर फंसा हुआ है। जिलाधिकारी के अनुसार, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के अधिकारी भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि फैक्टरी संचालक के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और अनुमतियां थीं या नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट