हालात

मध्य प्रदेश के सीहोर में बड़ा हादसा, ढाई साल की बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ढाई साल की बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। बच्ची लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। उसे सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक हादसे की खबर है। ढाई साल की बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। बच्ची लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। उसे सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया, "हमने रातभर खुदाई की है लेकिन ज़मीन सख्त है, हम अभी 26-27 फुट नीचे तक पहुंच पाए हैं। मशीनें लगातार काम कर रही हैं। समय ज्यादा हो गया है जिसके कारण बच्ची ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दे रही है लेकिन लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।"

खबरों के मुताबिक, सीहोर जिले के मुंगावली गांव में राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बच्ची सृष्टि घर के पास ही खेत में खेल रही थी। इसी दौरान वह बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। बच्चे की दादी कलावती बाई ने बताया, मंगलवार की दोपहर को सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। घर के पास ही दूसरे का खेत है। बोरवेल पर तगाड़ी रखी थी। मेरी पोती उस पर बैठी और अंदर गिर गई। मैं चिल्लाते हुए उसे पकड़ने दौड़ी, लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार