हालात

मुंबई में हादसा: 7 मंजिला इमारत में लगी आग, मरने वालों की संख्या 7 हुई, 51 लोग घायल, कई गाड़ियां जलकर हुई राख

इमारत में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी अनुमान लगाना गलत होगा। हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में एक भीषण हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस और बचाव टीम पहुंची।

Published: undefined

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, इमारत में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी अनुमान लगाना गलत होगा। हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Published: undefined

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोसाइटी में सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय लोग घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined