
मुंबई के बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी इलाके में सोमवार को एक इमारत के गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। तड़के करीब 2.30 बजे, पांच मंजिला रज्जाक चॉल पास के दो मंजिला मकान पर गिर गया, इस घटना की चपेट में कई परिवार आ गए।
Published: undefined
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के मलबे से छह को बचाया, जबकि मुंबई फायर ब्रिगेड ने 11 और लोगों को मलबे से बचाया। मृतक की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। पांच घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और अन्य की तलाश जारी है।
Published: undefined
मुंबई में हादसे के वक्त बारिश भी तेज हो रही थी, जिसकी वजह से फायर ब्रिगेड के जवानों को मलवा हटाने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे इलाके के विधायक जिसान सिद्दीकी के मुताबिक, घायल लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक नौजवान ने इसमें जान गवाई है और कोशिश की जा रही है कि मलबे को हटाकर देखा जाए कि क्या कुछ और लोग भी फंसे हैं या नहीं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined