हालात

दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 8 बच्चे दबे, 3 की मौत

मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए। इसमें आहद, आदिल और अलफिजा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। भारी बारिश की वजह से निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे आठ बच्चे दब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी बच्चों का अस्पताल में इलाद चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है। इस घटना में आयशा (16), आहद (4) , हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2), सोहना (12), वासील (11) और समीर (15 ) दब गए।

मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए। इसमें आहद, आदिल और अलफिजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और यह भी पता कर रही है कि कहीं और लोग तो दीवार के नीचे दबे नहीं हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात से ही एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई जगह जल भराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

  • ,
  • 'मुंबई में प्रदर्शन के लिए जा रहे आदिवासी छात्रों को हिरासत में लिया गया', कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप