हालात

सऊदी अरब में बड़ा हादसा, मक्का से मदीना जा रही बस टैंकर से टकराई, 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकर गई। इस हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों की मौत की आशंका है। सभी मृतक हैदराबाद के बताए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

सऊदी अरब में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मक्का से मदीना जा रही बस डीजल टैंकर से टकर गई। इस हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों की मौत की आशंका है। सभी मृतक हैदराबाद के बताए जा रहे हैं।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना भारतीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे मुफ़रीहाट नामक स्थान पर हुई। बस में बैठे सभी लोग हैदराबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। कई यात्री सो रहे थे और उन्हें हादसे का कोई अंदाज़ा भी नहीं हुआ। उमरा पूरा करने के बाद सभी मदीना की ओर जा रहे थे, जहां वे ज़ियारत के लिए पहुंचना चाहते थे।

वहीं भारतीय महावाणिज्य दूतावास, जेद्दा ने पोस्ट में कहा कि सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के साथ हुई एक दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है: टोल फ्री नंबर - 8002440003

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला