हालात

उज्जैन महाकाल मंदिर के पास बड़ा हादसा, बारिश के कारण दीवार का एक हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा ढहने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।

उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और मलबे से निकाल कर लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को इलाज के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ए के पटेल ने बताया कि मृतकों की पहचान फरहीन (22) और अजय योगी (27) के रूप में हुई है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!