हालात

लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रक और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। ट्रैक पर गुजरने वाली सभी गाड़ियां जहां थीं, वहीं खड़ी हो गईं। हादसे के कारण रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया है। जाम को कम करने के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है।

लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रक और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल
लखनऊ-सुल्तानपुर ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रक और मालगाड़ी के बीच टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल फोटोः IANS

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। निहालगढ़ के पास एक ट्रक रेलवे फाटक को तोड़ते हुए पटरी पर आ गया और ठीक उसी समय आ रही मालगाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन, ओएचई, इलेक्ट्रिक लाइन, पोल और बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक करीब 100 मीटर तक मालगाड़ी के साथ घिसटता चला गया। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। ट्रैक पर गुजरने वाली सभी गाड़ियां जहां थीं, वहीं खड़ी हो गईं। रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन को ठीक करने और ट्रक को ट्रैक से हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर उत्तर रेलवे मंडल लखनऊ के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा टीम मौजूद है, जो यातायात बहाल करने के लिए काम कर रही है।

इस हादसे के कारण रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ भारी जाम लग गया है। जाम को कम करने के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है। अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को रानीगंज से वारिसगंज के रास्ते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, रायबरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से अयोध्या धाम जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर चौराहे और श्रीरामगंज चौराहे पर रोककर अन्य रास्तों से गुजरने दिया जा रहा है।

रेलवे और यातायात विभाग द्वारा ट्रैक की मरम्मत और सड़क पर जाम हटाने के प्रयास जारी हैं। लखनऊ के डीआरएम एस.एम. शर्मा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर एक ट्रक फंस गया था, तभी एक मालगाड़ी आ गई, जिससे उसकी टक्कर हो गई। ट्रक चालक की गलती है, वह बीच में आकर फंसा था। उन्होंने बताया कि इस घटना में रेलवे के किसी भी कर्मचारी को क्षति नहीं पहुंची है। हादसे की जांच चल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी

  • ,
  • पाकिस्तानः अदालत ने इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया, गंभीर बीमार होने की अटकलों के बीच फैसला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • चमोली सुरंग हादसा: मलबे से एक और लापता श्रमिक का शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

  • ,
  • राजस्थान में खाद के लिए धक्के खा रहे किसान, लौट रहे खाली हाथ, यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट हैः अशोक गहलोत