हालात

त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की सास गिरबाला सिंह को गुरुवार को सीबीआई ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी उनकी सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने गिरिबाला को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुग़लिया एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ की। त्विषा का अधिवक्ता पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है।

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई दोनों आरोपियों के बयानों के संबंध में आमना-सामना कराकर उनसे हिरासत में पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि 12 मई को 33 वर्षीय त्विषा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी गिरिबाला को सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर उनकी हिरासत की मांग करेगी।

मामले में एक सत्र अदालत ने 15 मई को पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला को अग्रिम जमानत दे दी थी। उन पर और उनके बेटे समर्थ पर दहेज उत्पीड़न से संबंधित आरोप हैं। हालांकि, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को अग्रिम जमानत रद्द कर दी।

न्यायमूर्ति देव नारायण मिश्रा ने 17 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि मामले के तथ्यात्मक पहलुओं और प्रतिवादी (गिरिबाला सिंह) के खिलाफ लगाए गए आरोपों के आलोक में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा दी गई अग्रिम जमानत रद्द किए जाने योग्य है। सीबीआई ने सोमवार को औपचारिक रूप से त्विषा की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

त्विषा अपने ससुराल में 12 मई को कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थीं। सीबीआई ने राज्य पुलिस की प्राथमिकी को पुनः दर्ज किया है जिसमें समर्थ और गिरिबाला को आरोपी बनाया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए