
पंजाब के पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने लंबे समय की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें ग्वालियर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी की पुष्टि पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने की है।
Published: undefined
दरअसल, विधायक पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के एक गांव में भी दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार होने में सफल रहे।
Published: undefined
फरारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो साझा किए, जिससे यह आभास हो रहा था कि वे विदेश में हैं। हालांकि पुलिस की तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस कर ली गई।
इसके बाद पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्वालियर क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें पटियाला लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined