हालात

बारामती में बड़ा विमान हादसा! ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, इसी इलाके में गिरा था अजीत पवार का भी विमान

विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से वह गोजुबावी गांव की सीमा में गिर पड़ा। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र के बारामती इलाके में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान दुर्घटना का मामला सामने आया है। बारामती तालुका के गोजुबावी क्षेत्र में एक निजी प्रशिक्षण संस्थान का विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि विमान चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से वह गोजुबावी गांव की सीमा में गिर पड़ा। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र के पास अजीत पवार के विमान से जुड़ी दुर्घटना सामने आ चुकी है। इसके अलावा इसी प्रशिक्षण संस्थान का एक अन्य विमान भी पहले दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है।

बारामती में पायलट प्रशिक्षण के लिए दो प्रमुख संस्थान संचालित होते हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रशिक्षु विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लेते हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने यहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड के 'बैड मैन' बने गुलशन ग्रोवर, कभी कई दिनों तक खाली पेट भी सोना पड़ा था

  • ,
  • BJP नेताओं को नोटिस मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, बोले- अब फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर बन चुका है SIR