
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडर की कथित रूप से जमाखोरी करके उन्हें अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कृष्णा, दिनेश साहू और मिथिलेश के रूप में हुई, जिनकी उम्र क्रमशः 33, 46 और 39 वर्ष है। ये सभी बिहार के मूल निवासी हैं लेकिन दिल्ली में रहते हैं।
Published: undefined
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने 74 एलपीजी सिलेंडर (70 घरेलू और चार वाणिज्यिक) के साथ-साथ एक परिवहन वाहन और रीफिलिंग उपकरण जब्त किए।
अधिकारी ने बताया, "तीनों आरोपी अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जमा कर रहे थे और बिना बिल या लाइसेंस के स्थानीय ग्राहकों को इनकी आपूर्ति कर रहे थे। आरोप है कि वे भरे सिलेंडरों से गैस खाली सिलेंडरों में भरने के लिए धातु पाइप का इस्तेमाल करते थे।"
Published: undefined
अधिकारी ने कहा, "छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर, वजन करने की मशीन और गैस भरने के उपकरण बरामद हुए। आरोपी सिलेंडर के भंडारण या वितरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।"
उन्होंने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में 54 भरे हुए और 16 इस्तेमाल किए गए घरेलू सिलेंडर, तीन भरे हुए और एक इस्तेमाल किया हुआ वाणिज्यिक सिलेंडर, वजन मापने का एक इलेक्ट्रॉनिक पैमाना, वजन मापने की मशीन और गैस रीफिलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण शामिल थे।
Published: undefined
वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि ये तीनों दो दशकों से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे हैं और कथित तौर पर पिछले तीन वर्षों से महिपालपुर क्षेत्र में अवैध एलपीजी व्यापार में शामिल थे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined