हालात

ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज, खत्म होगी गैस की परेशानी?

रविवार को पाइक्सिस पायनियर नाम का टैंकर एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंचा, जिसमें करीब 16,714 टन LPG लदी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों के कारण एशियाई देशों में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इसका असर भारत पर भी देखने को मिला है, जहां हाल के दिनों में LPG की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी। हालांकि अब राहत की खबर सामने आई है।

रविवार (22 मार्च) को पाइक्सिस पायनियर नाम का टैंकर एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जहाज न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंचा, जिसमें करीब 16,714 टन LPG लदी हुई है। यह जहाज 14 फरवरी को नीदरलैंड के पोर्ट से रवाना हुआ था और यहां एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए गैस उतारेगा। गैस खाली करने के बाद जहाज सोमवार सुबह वापस रवाना हो जाएगा।

Published: undefined

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सप्ताह में न्यू मंगलुरु पोर्ट पर कुल मिलाकर करीब 72,700 टन LPG की अतिरिक्त खेप पहुंचने की संभावना है, जिससे देश में गैस सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा 25 मार्च को अपोलो ओसिएन नाम का एक और टैंकर बंदरगाह पहुंचेगा, जो लगभग 26,687 टन LPG लेकर आएगा। इस गैस की आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के लिए की जाएगी। यह जहाज वियतनाम का झंडा लिए हुए गुजरात के वाडिनार बंदरगाह से रवाना होगा।

Published: undefined

वहीं 29 मार्च को अमेरिका से करीब 30,000 टन LPG लेकर एक और टैंकर मंगलुरु पहुंचने वाला है। यह गैस हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के लिए होगी। मंगलुरु स्थित HPCL का एलपीजी प्लांट इस गैस को स्थानीय बॉटलिंग प्लांट्स तक पहुंचाने के साथ-साथ पाइपलाइन के जरिए बेंगलुरु समेत अन्य शहरों तक सप्लाई करता है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined