हालात

मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर सीधा प्रहार, परिसीमन, SIR और महिला आरक्षण पर PM मोदी को घेरने की तैयारी!

खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैंने प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से एक पत्र लिखा है, और उनके पास मेरी तरफ से दो पत्र पहुंच चुके हैं।”

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर अपनी चिंताएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह आज नहीं, बल्कि 21 अक्टूबर को विस्तार से इस बारे में बताएंगे।

खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैंने प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से एक पत्र लिखा है, और उनके पास मेरी तरफ से दो पत्र पहुंच चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं कल उन्हें सब कुछ विस्तार से बताऊंगा...इसमें मतदाता सूचियों के एसआईआर से होने वाले नुकसान, उनके द्वारा की जा रही परिसीमन प्रक्रिया के परिणाम, और महिलाओं के लिए आरक्षण का मुद्दा शामिल है। वे इसे लागू क्यों नहीं कर रहे हैं? मैं कल उन्हें इन सारी बातों के बारे में बताऊंगा।”

खड़गे की यह टिप्पणी तब आई, जब पत्रकारों ने उनसे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के पत्र पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी।

वहीं जयराम रमेश ने दावाभी किया कि अगर सरकार ने ऐसा कोई प्रयास किया कि तो उसे सदन के पटल पर एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ेगा। जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी पूछा कि क्या सरकार के पास परिसीमन को लेकर कोई ठोस नया प्रस्ताव है और यदि ऐसा है तो क्या उसने इस पर किसी राजनीतिक दल के साथ चर्चा की है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 अक्टूबर को परिसीमन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसका संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को जवाब दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्या पराजित संविधान संशोधन विधेयक को फिर लाकर दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की तैयारी में है सरकार?- कांग्रेस

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, जानें 1 नवंबर से 28 फरवरी तक के लिए क्या है तैयारी

  • ,
  • जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी, रितु बराला मामले में FIR की मांग, डोटासरा बोले- कानून के...

  • ,
  • 'क्या परिसीमन बिल फिर से पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार?' जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल

  • ,
  • दिवाली तक क्या है CJP का प्लान? दीपके ने समर्थकों से कही ये बात, सौरव-आशुतोष को लेकर भी दिया संदेश