हालात

बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन की फिर खुली पोल, सहरसा में पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई हस्तियों को दे दिया टीका

इससे पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में बिहार के अरवल जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऐसा ही कुप्रबंधन सामने आया था। वहां पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने की बात कही गई थी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में अरवल के बाद अब कोरोना टीकाकरण में कुप्रबंधन का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला सहरसा जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में मिला है, जहां के टीके की सूची में पीएम मोदी, राहुल गांधी, अभिनेत्री राखी सावंत, रणबीर कपूर, गायिका रानू मंडल समेत कई हस्तियों को 24 अक्टूबर को टीके की पहली खुराक देने की बात कही गई है।

सहरसा के नवहट्टा पीएचसी से जुड़े वैक्सीनेशन के सेशन साइट कोविन की सूची में कई तरह की गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। इस कंप्यूटराइज्ड पीडीएफ फाइल में पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेत्री राखी सावंत, अभिनेता रणबीर कपूर, गायिका रानू मंडल और जिले की एसपी लिपि सिंह को 24 अक्टूबर को टीके की पहली खुराक देने की बात कही गई है।

एक अधिकारी के मुताबिक, इन प्रमुख व्यक्तियों की एंट्री 24 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में की गई है। उनके नाम के साथ फोन नंबर भी लिखे हैं और यह सभी फोन नंबर फर्जी हैं। संपर्क करने पर सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विभाग को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

इससे पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में बिहार के अरवल जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऐसा ही कुप्रबंधन सामने आया था। वहां पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने की बात कही गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध