
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में आयोजित एक बड़ी चुनावी रैली में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही बजेपी गैस और कैश जैसी सुविधाएं देना बंद कर देगी।
Published: undefined
बीजेपी की नीतियों पर ममता का हमला
रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की नीतियां आम लोगों के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान लोगों को लुभाया जा सके। मुख्यमंत्री ने इसे बीजेपी का “चुनावी खेल” बताते हुए कहा कि जनता को इस तरह के वादों से सावधान रहना चाहिए।
Published: undefined
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर समाज में विभाजन फैलाने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। उनके मुताबिक, यह तनावपूर्ण माहौल जानबूझकर बनाया जा रहा है, ताकि उसका फायदा उठाकर देश को लूटा जा सके।
Published: undefined
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी के बहकावे में न आएं और सोच-समझकर फैसला लें। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता हासिल करने के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद अपने वादों से मुकर जाएगी। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि जनता को सतर्क रहना होगा और अपने हितों को ध्यान में रखकर वोट देना होगा।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined