हालात

ममता बनर्जी ने भवानीपुर के चुनाव नतीजे को हाईकोर्ट में दी चुनौती, नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित

ममता ने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर हार के बाद परिणाम को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज भी लंबित है। अब उन्होंने 2026 के भवानीपुर के परिणाम को भी अदालत में चुनौती दी है। अब देखना होगा कि इसका फैसला कब आता है।

ममता बनर्जी ने भवानीपुर के चुनाव नतीजे को हाईकोर्ट में दी चुनौती, नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित
ममता बनर्जी ने भवानीपुर के चुनाव नतीजे को हाईकोर्ट में दी चुनौती, नंदीग्राम का मामला आज भी लंबित फोटोः IANS

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ममता बनर्जी परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की ‘पुष्टि’ करने के लिए मंगलवार को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री पहुंची थीं। इस सीट पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोट से हराया था। हालांकि, मतगणना के दिन ही ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए थे।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी आज दूसरी बार हाईकोर्ट पहुंचीं। इससे पहले वह 14 मई को भी कोर्ट पहुंची थीं। उस समय वह चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले में स्वयं पक्ष रखने गई थीं। आज हाईकोर्ट पहुंचने पर उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष और पार्टी नेता डोला सेना भी थे। याचिका दाखिल करने के बाद वो वहां से रवाना हो गईं।

ममता बनर्जी के अचानक हाईकोर्ट पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। बाद में उनके एक वकील ने बताया कि ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की है। इस संबंध में उन्होंने एक हलफनामा भी दाखिल किया है।

हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था। इसके बाद ममता ने 2021 में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव जीता था। यहां से विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने बनर्जी के के लिए यह सीट खाली की थी। इसके बाद नंदीग्राम के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए ममता ने चुनाव याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज भी लंबित है। इसी क्रम में अब उन्होंने 2026 के भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम को भी अदालत में चुनौती दी है। अब देखना होगा कि इसका फैसला कब आता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'