हालात

TMC में बगावत के बीच ममता ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद दोनों पार्टियों के बीच आगे की रणनीति और हाल के बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बाद राज्य में जारी हिंसा और उसके बाद कई तृणमूल नेताओं के पार्टी से अलग होने के बाद की रणनीति पर चर्चा की।

TMC में बगावत के बीच ममता ने सोनिया गांधी से मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
TMC में बगावत के बीच ममता ने सोनिया गांधी से मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा फोटोः सोशल मीडिया

राजधानी दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।सूत्रों ने बताया कि यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

Published: undefined

सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद दोनों पार्टियों के बीच आगे की रणनीति और हाल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद राज्य में जारी राजनीतिक हिंसा और उसके बाद कई तृणमूल नेताओं के पार्टी से अलग होने के बाद की रणनीति पर चर्चा की।

Published: undefined

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और ममता बनर्जी सोमवार को विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान गर्मजोशी से एक-दूसरे से गले मिली थीं। कांग्रेस ने दोनों नेताओं के गले मिलने की तस्वीरें भी साझा की थीं। बैठक के दौरान भी दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठी थीं और दोनों लगातार आपस में चर्चा कर रही थीं।

Published: undefined

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक तृणमूल के भीतर बगावत के मद्देनजर हो रही है, जिसमें पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्तारूढ़ एनडीए के साथ जुड़ने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर ने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह का गठन कर लिया है। इसके बाद पार्टी के कई सांसदों के भी बगावत करने की खबरें हैं।

Published: undefined

दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच यह मुलाकात इस कारण से भी काफी अहम है कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल की हार और चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमलों के बाद ममता बनर्जी और सोनिया गांधी के बीच पहली बार बंद कमरे में मुलाकात हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined