
ईद के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा चाहते हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि देश की स्थिति ठीक नहीं है। हम आपको रोते हुए देख नहीं सकते. ममता बनर्जी ने कहा कि हमें डरना नहीं है, लड़ना है। अमन की बात करना है। हमें एकसाथ लड़ना है। बंगाल में सबसे ज्यादा एकता है। हम डरपोक नहीं है, हमें लड़ना आता है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए