
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले ममता बनर्जी ने हल्दिया में 2 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालकर विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया।
Published: undefined
हल्दिया में करीब दो किलोमीटर तक विशाल रोड शो करने के बाद ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ हल्दिया के उप-मंडल कार्यालय में पहुंची, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी समेत पार्टी के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे। ममता के नामांकन के दौरान टीएमसी कार्याकर्ताओं का जोश देखने लायक था।
Published: undefined
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता अब तक अपने गृह क्षेत्र की सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ती रही हैं, लेकिन पहली बार इस चुनाव में उन्होंने वहां से हटकर नंदीग्राम से मैदान में उतरने का फैसला किया है। नंदीग्राम में उनका मुकाबला टीएमसी छोड़कर बीजेपी में गए सुवेंदु अधिकारी से होगा, जिस पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Published: undefined
बता दें कि नंदीग्राम को बीजेपी में गए सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। वे 2016 में इसी सीट से चुनकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने थे। हालांकि, सुवेंदु अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया है कि वह बनर्जी को नंदीग्राम में 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराएंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined