हालात

मणिपुर के इंफाल पूर्वी से पुलिस ने तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, हथियार जब्त

गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक ‘घातक’ राइफल, एक मैगजीन और पांच गोलियां, मैगजीन के साथ .32 पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और चार पहिया एक वाहन जब्त किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि उन्हें क्षेत्रिगाओ सबल लेईकाई से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे लोगों से जबरन धन वसूली करने जैसी घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे।

इसमें कहा गया, ‘‘बाद में पता चला कि वे अरंबाई टेंगोल के सदस्य थे।’’ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान निंगोमबाम लेंबा सिंह (25), मंगशताबम पोइरिंगनबा मेइती (21) और लैशराम बिद्या सिंह (21) के रूप में हुई और उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

बयान में बताया गया है कि उनके पास से एक ‘घातक’ राइफल, एक मैगजीन और पांच गोलियां, मैगजीन के साथ .32 पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और चार पहिया एक वाहन जब्त किए गए हैं।

चुराचांदपुर जिले के फेखोथांग गांव में छापेमारी के दौरान एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन, नौ एमएम एक पिस्तौल, 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक और 15 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि कांगपोकपी जिले के लोइबोल खुनौ में छापेमारी के दौरान एक स्नाइपर, एम79 ग्रेनेड लांचर (‘लैथोड गन’), मैगजीन के साथ नौ एमएम की दो पिस्तौल, एक एसबीबीएल शॉटगन और सात कारतूस बरामद किए गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत