हालात

सांस में तकलीफ के बाद मनीष सिसोदिया अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से होम आइसोलेशन में थे

मनीष सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि करते हुए उनके एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि सांस में तकलीफ को देखते हुए उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 14 सितंबर को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद से होम आइसोलेशन में थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बुधवार को राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार में शिक्षा और वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मनीष सिसोदिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

मनीष सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि करते हुए उनके एक पारिवारिक मित्र ने कहा, "मनीष सिसोदिया को सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए उन्हें सरकारी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद से अपने घर पर ही आइसोलेशन में रह रहे थे।"

इससे पहले 14 सितंबर को कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद मनीष सिसोदिया ने खुद ट्ववीट कर कहा था, "हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजि़टिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।"

14 सितंबर को ही मनीष सिसोदिया के अलावा दिल्ली के आठ अन्य विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें प्रमिला टोकस, गिरीश सोनी, राजेश गुप्ता, ऋतुराज, वीरेंद्र सिंह कादयान, अजय महावर, सुरेंद्र कुमार और विशेष रवि शामिल हैं। दरअसल 14 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही से पहले सभी विधायकों की कोरोना जांच की गई। इसी जांच में प्रमिला टोकस, गिरीश सोनी और विशेष रवि पॉजिटिव पाए गए। जबकि राजेश गुप्ता, ऋतुराज, वीरेंद्र सिंह कादयान, अजय महावर और सुरेंद्र कुमार ने खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी विधानसभा को दी थी।

गौरतलब है कि सबसे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बुखार की शिकायत के उपरांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में सत्येंद्र जैन की हालत काफी खराब हो गई थी। फिर उन्हें प्लाजमा थेरेपी भी दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के लगभग एक महीने बाद सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्य दोबारा संभाला था। जैन की अनुपस्थिति में उस समय सिसोदिया ही स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध