मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मनोज जरांगे को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुंबई के आजाद मैदान में 29 अगस्त से विरोध प्रदर्शन करने से रोक दिया है। हाईकोर्ट ने गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में यातायात व्यवधान से बचने के लिए यह निर्णय लिया। हालांकि, कोर्ट ने राज्य सरकार को मनोज जरांगे को खारघर या नवी मुंबई में कहीं और प्रदर्शन की अनुमति देने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि जरांगे प्रशासन की अनुमति के बाद ही अपना प्रदर्शन कर सकते हैं।
Published: undefined
इस बीच, महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी और मनोज जरांगे के आंदोलन के मद्देनजर, राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह तय हुआ कि अगर जरांगे अनुमति मांगते हैं, तो उन्हें कुछ शर्तों के साथ मुंबई के आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, अगर वह लाखों की भीड़ इकट्ठा करने की योजना बनाते हैं, तो उन्हें केवल नवी मुंबई के खारघर या आसपास के इलाकों में ही अनुमति दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों को उच्च न्यायालय की शर्तों का पालन करना होगा और पुलिस उन्हीं शर्तों के आधार पर अनुमति देगी।
Published: undefined
मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में धरना स्थल पर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने सरकार को मंगलवार 26 अगस्त तक मराठों के कानून के दायरे में आरक्षण देने या बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी दी थी कि मराठा समाज के साथ अन्याय बंद होना चाहिए। मनोज ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस एक व्यक्ति की बात मानकर मराठा समाज के खिलाफ गलत फैसला कर रहे हैं, जो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः मराठों को 26 अगस्त तक कानूनी ढांचे में आरक्षण दें या आंदोलन का सामना करें- जरांगे की फडणवीस सरकार को चेतावनी
Published: undefined
मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समाज के लिए यह लड़ाई एक अहम मुद्दा है और वे इसे जीतकर ही लौटेंगे। लाखों मराठा समाज बंधु उनके साथ हैं और वे मुंबई जाकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोज जरांगे ने सरकार को भी इशारा दिया कि वे उनके पक्ष में फैसले करें और मराठा समाज के अधिकारों का सम्मान करें। अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया, तो वे अपनी लड़ाई और तेज करेंगे।
Published: undefined
जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय के सदस्य 27 अगस्त की शाम को अंतरवाली सराटी से रवाना होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘28 अगस्त को हम शिवनेरी किला जाएंगे और फिर राजगुरुनगर, चाकन, लोनावाला, पनवेल, वाशी और चेंबूर होते हुए आजाद मैदान पहुंचेंगे।’’ उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 10 बजे आजाद मैदान में आंदोलन शुरू होगा।
Published: undefined
जरांगे ने मराठा समुदाय के लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षकों, बस परिचालकों, किसानों, व्यापारियों समेत सभी को अपना काम बंद करके मुंबई जाने की तैयारी करनी चाहिए। फिर कभी ऐसा कोई आंदोलन नहीं होगा, इसलिए सभी को इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए।’’ जरांगे ने यह भी कहा कि मराठा समुदाय के चिकित्सकों को दवाओं और एम्बुलेंस के साथ आंदोलन में भाग लेने के लिए आना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मराठा समुदाय के सदस्यों से आंदोलनकारियों के लिए 5,000 पानी के टैंकर ले जाने को कहा है। जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं, वे अपनी गाड़ियों से आएं। 29 अगस्त को जब हम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे, मराठा समुदाय के लोग (जो मुंबई मार्च में शामिल होंगे) वापस जा सकते हैं। हम शांतिपूर्वक आंदोलन करेंगे।’’
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined