हालात

फिर गिरा शेयर बाजार, कारोबार शुरु होते ही सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक गिरा

भारतीय शेयर बाजारों ने एक बार फिर गोता खाया है। सप्ताह के आखिर दिन कारोबार शुरु होते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 500 अंक और निफ्टी करीब 150 अंक लुढ़क गया

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया शुरुआती कारोबार में फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार फिर गोता खा गए हैं। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 10,400 के नीचे फिसल गया जबकि सेंसेक्स में 550 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी तक गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.2 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी लुढ़का है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 488 अंक यानि करीब 1.5 फीसदी गिरकर 33,925 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 150 अंक यानि करीब 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,426.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब