
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
Published: undefined
अयोध्या में चल रहे महायज्ञ में लगी आग पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ।
Published: undefined
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या में राजघाट के पास बाबा घाट के निकट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा कराया जा रहा था। महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था। मंत्री के साथ महायज्ञ में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे।
Published: undefined
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल ही रहा था कि तभी यज्ञ स्थल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined