
दिल्ली के करोल बाग स्थति गफ्फार बाजार में तड़के भीषण आग लग गई। जूते की मार्किट में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना तड़के करीब 4 बजे मिली, आनन फानन में 39 दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसपर फिलहाल काबू पा लिया गया है।
Published: undefined
भीषण आग में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी के फसने की जानकारी सामने नहीं आई, आग पर पूरी तरह दमकल कर्मियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। बाजार में आग की घटना से तमाम दुकान मालिक मौके पर पहुंचे हुए हैं, वहीं भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
पुलिस फिलहाल आग लगने का कारणों का पता भी कर रही है, वहीं आग लगने के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग से भारी नुकसान पहुंचा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined