हालात

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा गायों की जलकर मौत

मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि 100 से अधिक गायों की मौत हुई है। श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बताया कि कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जलकर मृत्यु हो गई है। सभी गाय बिना दूध देने वाली गायें थीं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के किनौनी गांव में सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 गायों की मौत हो गई। हालांकि, स्थानीय लोगों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हादसे में 100 से ज्यादा गायों की जलकर मौत हो गई है।

घटना स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि लगभग 15-20 गायों की जलने से मौत हुई है। डीएम ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हालांकि मवेशियों के हताहत होने की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि 100 से अधिक गायों की मौत हुई है। श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जलकर मृत्यु हो गई है। सभी गाय बिना दूध देने वाली गाय थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार