हालात

मूसेवाला के घर पहुंचे AAP विधायक का भारी विरोध, हंगामे बीच बैरंग लौटे, परिवार से आए थे मिलने

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह यहां मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद पहली बार भगवंत मान की सरकार से या फिर आम आदमी पार्टी की ओर से यहां कोई पहुंचा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का लगातार विरोध हो रहा है। मानसा में मूसेवाला के घर पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह को गांववालों का विरोध का समना करना पड़ा है। लोगों ने जमकर हंगामा किया और उन्हें यहां से जाने के लिए कहा। हंगामा बढ़ता देख विधायक गुरप्रीत सिंह को यहां से बैरंग लौटना पड़ा।

Published: 03 Jun 2022, 9:24 AM IST

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह यहां मूसेवाला के परिवार से मिलने पहुंचे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद पहली बार भगवंत मान की सरकार से या फिर आम आदमी पार्टी की ओर से यहां कोई पहुंचा था। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी सरकार या पार्टी की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा था। सुरक्षा कम करने चंद घंटों बाद मूसेवाल की हत्या कर दी गई थी, जिससे लोग बेहद गुस्से में हैं।

Published: 03 Jun 2022, 9:24 AM IST

वहीं, विरोध के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा में पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

Published: 03 Jun 2022, 9:24 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Jun 2022, 9:24 AM IST