हालात

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई कार,7 लोगों की मौके पर मौत, 2 लोग घायल

एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष और बच्चा शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, मथुरा के करीब एक कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। इस टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

पुलिस ने बताया यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष और बच्चा शामिल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा