
गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित इवो अपार्टमेंट में 39 वर्षीय एक डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। मृतक डॉक्टर की पहचान सुरजीत कुमार साहा के रूप में हुई है, जो नेपाल से भारत आए थे, लेकिन 2005 में उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई थी। मृतक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन के रूप में कार्यत थे।
Published: undefined
पुलिस के अनुसार, साहा अपने गुरुग्राम फ्लैट में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी और छह साल की बेटी कोलकाता में रहती है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें संदेह है कि साहा का अपनी पत्नी के साथ कुछ अनबन चल रहा था, जिसके चलते उसने इतना गंभीर कदम उठाया। हमने उनके फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने किसी को दोषी नहीं ठहराया है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined