हालात

INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की हुई बैठक, संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर की गई चर्चा

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक में, खड़गे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रमुक नेता टीआर बालू, शिवसेना (उबाठा) के संजय राउत समेत अन्य नेता शामिल हुए।

फोटो: INCIndia
फोटो: INCIndia 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर बुधवार को चर्चा की।

खबरों के मुताबिक, इन दलों ने अदाणी समूह से जुड़े मामले, उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा, मणिपुर में हिंसा और कुछ अन्य मुद्दों को दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया। विपक्षी सदस्य दोनों सदनों में एक या दो दिनों के लिए संविधान पर चर्चा भी चाहते हैं।

Published: undefined

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों की बैठक में, खड़गे के अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रमुक नेता टी आर बालू, शिवसेना (उबाठा) के संजय राउत तथा कई अन्य नेता शामिल हुए।

संसद में आज भी विपक्षी दलों ने अडानी से जुड़ा मुद्दा उठाया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

Published: undefined

विपक्षी दलों ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भी अडानी और संभल मामलों को उठाने का प्रयास किया था, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई थी। कांग्रेस और सहयोगी दल अडानी समूह के मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर