हालात

वैश्विक स्तर पर मेटा ठप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन तक करने में असमर्थ रहे यूजर्स

भारत के साथ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई अलग-अलग देशों के यूजर्स मेटा के तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने को रिपोर्ट किया।

वैश्विक स्तर पर मेटा ठप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन तक करने में असमर्थ रहे यूजर्स
वैश्विक स्तर पर मेटा ठप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन तक करने में असमर्थ रहे यूजर्स फोटोः सोशल मीडिया

वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया ऐप फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम शुक्रवार शाम डाउन हो गए। इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉग-इन करने में कई घंटे तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संचालन मेटा की ओर से किया जाता है।

Published: undefined

फेसबुक पर यूजर्स को फीड खोलने, अपना पेज देखने और लॉग करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पोस्ट और रील भी शेयर नहीं हो रही थीं। ऐसी ही दिक्कतें इंस्टाग्राम में भी देखने को मिलीं, जहां यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, मैसेज भेजने और स्टोरी लगाने के साथ रील साझा करने में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा था।

Published: undefined

भारत के साथ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई अलग-अलग देशों के यूजर्स मेटा के तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने को रिपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम डाउन है और मैं अपने फोन पर रील नहीं देख पा रहा हूं। वहीं, अन्य ने लिखा कि मेरा फेसबुक पेज गायब हो गया है और मैं लॉग-इन नहीं कर पा रहा हूं।

Published: undefined

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी है। फेसबुक के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.1 अरब से अधिक हो गई है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना हुआ है। वहीं, फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स भी करीब 3 अरब के स्तर पर पहुंच चुके हैं। वहीं, मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर का इस्तेमाल हर महीने 1 अरब से अधिक लोग कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप समेत उसके सभी ऐप्स का मासिक उपयोगकर्ता आधार लगभग 4 अरब तक पहुंच गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined