हालात

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में आई खराबी, दुनियाभर में ठप पड़े लैपटॉप, भारत पर पड़ा असर, Airlines पर भी असर

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से दुनिया भर के विंडोज लैपटॉप काम नहीं कर रहे हैं।इसका एयरलाइंस पर भी इसका असर हुआ है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स शिकायत कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

माइक्रोसॉफ्ट में अचानक की खराबी के बाद इसकी सर्विस बंद पड़ गई है। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से दुनिया भर के विंडोज लैपटॉप काम नहीं कर रहे हैं।इसका एयरलाइंस पर भी इसका असर हुआ है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी यूजर्स शिकायत कर रहे हैं।

स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से सेवाएं ठप हैं। एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं। बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है।

सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर पड़ा है। इससे सबसे ज्यादा अमेरिकी विमान सेवा पर असर पड़ा है। अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है। इसकी वजह से नॉन इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

रिपोर्ट्स और कंपनी के फोरम पर पिन किए गए मैसेज के अनुसार, हाल ही में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के बाद कई विंडोज यूजर्स को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) एरर का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को करीब 10:30 बजे के बाद कई यूजर्स के लैपटॉप रीस्टार्ट होना शुरू हुए। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि यह नॉर्मल अपडेट के कारण हो रहा है। लेकिन यही स्थित एक के बाद एक लगभग सभी विंडोज लैपटॉप में देखने को मिली। लैपटॉप पर ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार