
टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद जम्मू-कश्मीर में रहने वाले प्रवासी मजदूर अब घाटी से पलायन कर रहे हैं। राजस्थान के एक प्रवासी मजदूर ने बताया कि यहां स्थिति खराब होती जा रही है। हम डरे हुए हैं, हमारे साथ बच्चे हैं और इसलिए हम अपने गृहनगर वापस जा रहे हैं।'
Published: undefined
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी थी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादी कुलगाम के गंजीपोरा गांव में गैर स्थानीय मजदूरों के आवास में घुस गए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की।
Published: undefined
लगातार आम नागरिकों पर हो रहे हमले से घाटी में तनाव का माहौल बना हुआ है। सेना और पुलिस जरूर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के मन में अब डर बैठ गया है। इसी वजह से कुछ क्षेत्रों में पलायन का दौर भी देखने को मिल रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined