हालात

दिल्ली में सप्ताह भर का 'लॉकडाउन' शुरु होते ही प्रवासी मजदूरों का पलायन भी शुरु, आनंद विहार पर भारी भीड़

राजधानी दिल्ली में आज रात 10 बजे से एक सप्ताह का लॉकडाउन शुरु हो गया है। इसके साथ ही एक बार फिर दिल्ली से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरु हो गया है। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर अपने घर जाने वाले मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह की लॉकडाउन रुपी पाबंदियां शुरु हो चुकी हैं। इसके साथ ही राजधानी से प्रवासी मजदूरों का पलायन भी बड़ी संख्या में शुरु हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मजदूरों से अपील की थी कि वे इस दौरान वापस न जाएं, लेकिन बीते साल के अनुभव के आगे प्रवासी मजदूर अब नेताओं की बातों पर विश्वास नहीं कर रहे।

शाम होते-होते दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर हजारों की तादाद में मजदूर घर वापसी के लिए पहुंचने लगे।

मजदूरों का कहना है कि वे जहां भी काम मांगने जा रहे हैं तो उन्हें कहा जा रहा है कि एक महीने बाद आना, ऐसे में वे महीने भर तक क्या खाएंगे और परिवार को कैसे चलाएंगे। उनका कहना है कि इसीलिए उन्होंने घर वापस जाने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने सोमवार को राजधानी में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदिया लगाने का ऐलान किया है। सरकार को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि दिल्ली में हर रोज हजारों की तादाद में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं और दिल्ली में मरीजों को अस्पतालों में बेड और जरूरी दवाएं और ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला