हालात

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों ने गश्ती दल पर की फायरिंग, असम राइफल्स का एक जवान घायल

असम राइफल्स के जवान स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र में गश्त बढ़ा रहे थे तभी ये घटना हुई। इसके अलावा पंगसाऊ दर्रे के पास गोलीबारी में एक जेसीओ घायल हो गया, जबकि फायरिंग की एक और घटना नागालैंड के नोकलाक जिले में हुई जिसकी जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

प्रतीकात्मक फोटोः IANS
प्रतीकात्मक फोटोः IANS 

अरुणाचल प्रदेश में म्यांमार सीमा पार से आए उग्रवादियों ने सोमवार को असम राइफल्स के जवानों पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी तेजपुर ने बताया कि फायरिंग की यह घटना तिरप चांगलांग इलाके में हुई।

जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल ए. एस. वासिया ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा के पार से उग्रवादी संगठन जीपीएस द्वारा एआर टीपीएस पर गोलीबारी की घटना आज तड़के तिरपचांगलांग इलाके में हुई। एआर टीपीएस आगामी स्वतंत्रता दिवस 2022 के लिए बढ़ी हुई निगरानी के मद्देनजर गश्त गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

यह बताया गया कि असम राइफल्स के सैनिक अगस्त में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले क्षेत्र में गश्त बढ़ा रहे थे तभी ये घटना हुई। यह भी बताया गया कि अरुणाचल प्रदेश में पंगसाऊ दर्रे के पास गोलीबारी में एक जेसीओ घायल हो गया, जबकि फायरिंग की एक और घटना नागालैंड के नोकलाक जिले से हुई जिसकी जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा