हालात

अगर आपके पास हैं पुराने वाहन तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नए यातायात नियम के बाद मोदी सरकार का ये है नया प्लान!

मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, 15 साल की अवधि के बाद पंजीकृत नहीं किए जाने पर वाहनों को स्वचालित रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। कुछ जानकारों का कहना है कि सरकार की नई पॉलिसी से देश के मंद पड़े ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री को रफ्तार भी मिलेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू नए यातायात नियम की पहेली अभी जनता सुलझा नहीं पाई है कि सरकार की एक और मंशा सामने आ गई है। देश में जिन लोगों के पास पुराने वाहन हैं उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को सड़क से दूर रखने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव में पुराने वाहनों के पंजीकरण शुल्क के नवीकरण में कई गुना बढ़ोतरी की बात कही गई है। खबरों में कहा गया है कि सरकार पुराने वानों के लिए 2020 में नियम लागू करेगी। हालांकि कि अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

परिवहन राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित नीति के मुताबिक, पुराने निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन के रेनुअल के लिए 25 गुना तक फीस ली जा सकती है। फिलहाल यह 600 रुपये है, जिसे बढ़कर 15 हजार रुपये तक किया जा सकता है। चार पहिया कमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन के रेनुअल का शुल्क 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जा सकता है। वहीं मध्यम वाणिज्यिक चार पहिया वाहनों के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित शुल्क, 1,500 से बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।

मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, 15 साल की अवधि के बाद पंजीकृत नहीं किए जाने पर वाहनों को स्वचालित रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। कुछ जानकारों का कहना है कि सरकार की नई पॉलिसी से देश के मंद पड़े ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री को रफ्तार भी मिलेगी, क्योंकि लोग नए वाहनों को खरीदेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Sep 2019, 3:20 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, इनमें दो भारतीय जहाज भी शामिल

  • ,
  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही