
बिहार में सुशासन बाबू की सरकार में मनचले बेलगाम है। जहानाबाद में एक बार फिर मनचलों ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और उसके कपड़े फाड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपी युवकों की पहचान भी कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि बीते साल जहानाबाद में ही युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना हुई थी।
वायरल वीडियो में लड़की चीख-चीख कर मनचलों से छोड़ने की गुहार लगा रही है। लेकिन मनचलों को उपर लड़की की चीखने और रोने का कोई असर नहीं पड़ रहा है। खबरों के मुताबिक, लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए आई थी। मौका पाते ही मनचलों ने घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मामला तब सामने आया जब वीडियो वायरल हुआ।
बिहार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठते रहे हैं। बीते साल जहानाबाद में युवती की सरेआम छेड़छाड़ की घटना अभी सबके जेहन में है। भरथुआ गांव के नजदीक कुछ लड़कों ने मिलकर एक छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की थी और कपड़े फाड़ दिए थे। घटना के दौरान लड़कों ने मिलकर वीडियो भी बनाया था। इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 09 Feb 2019, 3:35 PM IST